STORYMIRROR

Bharat Bhushan Pathak

Inspirational

4  

Bharat Bhushan Pathak

Inspirational

हिन्दी दिवस विशेष

हिन्दी दिवस विशेष

1 min
319

भारत की शान हिन्दी,

अपनी है मान हिन्दी,

नहीं ये भेद करती,

 समझ ये जाइये।


नेह की सुन्दर मूर्ति,

ज्ञान की करती पूर्ति,

भाषाओं में प्यारी बड़ी,

आज अपनाइये।


सीखना इन्हें सरल,

सिखाना और सरल,

नहीं अपमान करे,

सबको बताइये।


'क' से कमल खिलाती,

 खूब मन भी खिलाती,

 संस्कृत की यही बेटी,

 गीत सभी गाइये।


 सबसे ये प्यार करें,

 नहीं टकरार करें,

 सबको गले लगाती,

 आप भी लगाइये।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Inspirational