STORYMIRROR

Amit Singhal "Aseemit"

Drama Romance Inspirational

4  

Amit Singhal "Aseemit"

Drama Romance Inspirational

गलती का अहसास

गलती का अहसास

1 min
314

राजन दिलफेंक किस्म का लड़का था। राजन का व्यवहार और चाल ढाल आकर्षक था, जिस वजह से लड़कियां अक्सर उससे प्रभावित हो जाती थीं। 

राजन लड़कियों के दिलों से खेलने में माहिर था। जबकि, कुछ लड़कियां उससे दिल से जुड़ जाती थीं। लेकिन, राजन इस बात की परवाह नहीं करता था और लड़कियों के साथ थोड़े दिन गुज़ार कर, उनको छोड़ देता था। 

लेकिन, एक बार राजन की ज़िंदगी में पलक नाम की ऐसी लड़की आई, जिससे वह सचमुच प्यार करने लगा। दोनों अक्सर साथ में समय बिताने लगे।

एक दिन, राजन ने पलक के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया। पलक ने थोड़ा समय मांगा। 

कुछ दिन राजन को तड़पाने के बाद, पलक अपनी बहन काजल के साथ राजन के सामने आई। राजन काजल को पहचान गया। काजल, उन सभी लड़कियों में से एक थी, जिनको राजन ने धोख़ा दिया था। 

अब राजन पलक की योजना समझ गया। उसने अपने साथ प्यार का ढोंग करने का आरोप पलक पर लगाया। 

काजल और पलक ने राजन को काजल और बाक़ी लड़कियों के साथ प्यार का झूठा नाटक करने की याद दिलाई।

राजन ने अपने मन के अंदर झांका, तो जाना, कि बुराई तो उसी में थी, वही गलत था।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Drama