STORYMIRROR

Priyanka Gupta

Drama Crime Fantasy

4  

Priyanka Gupta

Drama Crime Fantasy

गागरोन (#non stop november #advanced # fort palaamu

गागरोन (#non stop november #advanced # fort palaamu

1 min
479

"धारा, हम आज रात को इसी गागरोन किले में रुक जाते हैं । पानी के मध्य स्थित यह जल दुर्ग कितना खूबसूरत है । आज तो पूर्णिमा भी है । खिली -खिली चाँदनी में यह किला और भी खूबसूरत लगेगा । ", कोई एक महीने बाद धारा से मिलने आये ध्रुव ने कहा । अपने कार्य की परिस्थितियों के कारण धारा और ध्रुव दो अलग-अलग शहरों में रह रहे थे । ध्रुव, धारा से मिलने आया हुआ था । आज दोनों गागरोन किले में घूमने आये थे ।

"अव्वल तो यहाँ रात को रुकने की इज़ाज़त नहीं है । अगर इज़ाज़त होती तो भी हम यहाँ नहीं रुकते क्यूँकि यहाँ रात को भूत -प्रेत आते हैं । ",धारा ने कहा ।

"तुम भूत -वूत में कब से यकीन करने लगी । ",ध्रुव ने कहा ।

"तुम फालतू की बातें मत करो । हम आज यहाँ नहीं रुकेंगे । ",धारा ने कहा ।

ध्रुव और धारा लौट आये थे । दो दिन बाद ध्रुव ने धारा से अपने शहर जाने की इज़ाज़त ली।ध्रुव अपने शहर न जाकर गागरोन किले में चला गया और रात को वहीं छुपकर बैठ गया।ध्रुव ने रात को जो देखा उससे वह आश्चर्यचकित रह गया था ।वहाँ ड्रग्स के निर्माण का एक कारखाना चल रहा था ।

 ध्रुव ने फोटो खींचे और अगले दिन पुलिस को सौंप दिए और साथ जी पुलिस को बोला कि अगर उन्होंने कोई कार्यवाही नहीं की तो वह मीडिया को भी सूचित कर देगा । पुलिस ने जल्द ही पूरे रैकेट का पर्दाफाश कर दिया।

ध्रुव ने धारा के भूत-प्रेतों को भगा दिया था।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Drama