Preeti Sharma "ASEEM"

Abstract

4.0  

Preeti Sharma "ASEEM"

Abstract

एक खूबसूरत..... मौत

एक खूबसूरत..... मौत

3 mins
397


'मेरे हाथों में नौ-नौ चूड़ियां है..... थोड़ा ठहरो सजन मजबूरियां हैं'.... यह गाना सुनने में बहुत अच्छा लगा। प्रिया ने अभी तक इस गाने का वीडियो तो नहीं देखा था लेकिन पहली बार सुनने में यह गाना उसे बहुत अच्छा लगा प्रिया ने अपनी सहेली रिया को इस गाने पर लेडीज संगीत में अपने साथ डांस करने के लिए कहा हम सब आज इस गाने पर डांस करेंगे। रिया की सभी सहेलियों ने इस गाने पर डांस किया सब बहुत खुश थी। और बार-बार यह गाना लगवा रही थी। 


         गाना इतनी बार लगवाया था कि घर जाने के बाद भी प्रिया के कानों में, दिमाग में अभी वह गाना बज रहा था। जब भी कहीं यह गाना बता बजता प्रिया नाचने लग जाती थी कई साल पहले सुना हुआ यह गाना अब भी जब कहीं बजता है तो उसे उसी डांस की याद आ जाती है।उसे याद था..... बात 90 के दशक की थी। हॉस्टल में कोई भी म्यूजिक सिस्टम, मोबाइल तो तब होते नहीं थे कि यूट्यूब से कोई भी गाना लगाया और डांस कर लिया।उसे याद है। रामलीला के दिन थे लेकिन उसे पता नहीं था कि हॉस्टल में कहीं पास में रामलीला हो रही है सभी लड़कियां कमरे में पढ़ रही थी सर्दियों के दिन थे तभी गाने की आवाज आई मेरे हाथों में नौ-नौ चूड़ियां हैं.... प्रिया के कान खड़े हो गए सभी कमरे में बैठी लड़कियां गाने की आवाज सुनकर खुश हो गई। प्रिया के मन में डांस करने की बात आई लेकिन वह हॉस्टल में है यह सोचकर उसने यह बात मन में ही रखी लेकिन उसकी सहेली रिया जानती थी कि उसे यह गाना बहुत पसंद है और उसके मन में नाचने की बात आ रही थी रिया ने आवाज लगाई प्रिया नाच के दिखा दे गाना लगा तेरी पसंद का बाकी लड़कियां भी जोर- जोर से कहने लगी..... प्रिया नाचदे.... नाचदे कितने दिन हो गए हैं। गाना भी नहीं सुना था।  प्रिया के तो वैसे ही मन में नाचने की बात थी सब ने जब कहा तो प्रिया ने नाचना शुरू कर दिया सब ने बहुत इंजॉय किया और सारी फिर से पढने लग गई। वक्त बीतता चला गया।                

इस बीते वक्त में श्रीदेवी का कोई भी गाना और उसका डांस वह फॉलो करती और उन गानों पर डांस करती। " मैं तेरी दुश्मन दुश्मन..... दुश्मन तू मेरा कितनी बार उसने इस गाने पर डांस किया। जिसमें श्रीदेवी के गानों पर वह नाचती उसको फॉलो करती उसे याद है चांदनी फिल्म में उसने श्रीदेवी के सफेद सूट को देखकर उसने भी सफेद सूट सिलवाया था। लेकिन जब वह सफेद बिंदी लगाती तो उसकी फेस पर दिखती ही नहीं थी। तब वह सोचा करती थी कि श्रीदेवी कितनी सुंदर लगती थी उस व्हाइट ड्रेस में.... तोहफा- तोहफा गाना, नैनों में सपना... सपनों में...... श्रीदेवी के सभी गानों पर कितना डांस किया था। समय बीतता गया, उसके बाद कई हीरोइन आई, प्रिया की पसंद और कई गानों की हो गई। लेकिन कुछ गाने टीवी पर आज भी आ जाएं तो उसका नाचने को मन कर पड़ता है।  तभी एक दिन टीवी पर उसने न्यूज़ में सुना श्रीदेवी की डेथ हो गई है। वह किसी शादी में गई हुई थी, अंतिम समय में भी वह कितनी सुंदर लग रही थी शादी में तैयार सज धज कर आखरी बार कि उसकी तस्वीरें.......उम्र भर कितनी सुंदर रही और इस सुंदरता के साथ ही इस दुनिया को अलविदा कर गई एक बार उसने सोचा इतनी सुंदर मौत भी किसी- किसी को ही आती है। लेकिन अदाओं खूबसूरती और डांस से आज भी सभी लोगों के दिलों और आंखों में जिंदा है।


Rate this content
Log in

Similar hindi story from Abstract