STORYMIRROR

Seema Khanna

Inspirational

4  

Seema Khanna

Inspirational

चौदहवाँ दिन

चौदहवाँ दिन

1 min
23.4K

लॉक डाउन का दिन है चौदहवाँ

औऱ आंकड़ा 4000 के पार

जाने ये सिलसिला

कहाँ जा के रुकेगा


जाने कब ये आँकड़े हमें

उलटी गिनती सिखायेंगे

मन खिन्न है बहुत

ढांढस दिलाए भी तो कितना


आज है 'विश्व स्वास्थ्य दिवस'

इस दिवस पर तो बस एक कामना है कि

भगवान सबको स्वास्थ्य और

आरोग्य प्रदान करे


न सिर्फ शारिरिक स्वास्थ्य

बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी।

आज ज्यादा कुछ न कह कर बस

एक पुराना गाना याद दिलाऊँगी

गुनगुनाते रहिये


गम की अँधेरी रात में 

दिल को ना बेकरार कर

सुबह जरूर आएगी

सुबह का इंतज़ार कर।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Inspirational