STORYMIRROR

Avinash Agnihotri

Drama Inspirational

2  

Avinash Agnihotri

Drama Inspirational

चाय

चाय

1 min
125

माँ एक कप चाय मिलेगी सर बहुत भारी लग रहा है। रवि ने घर में प्रवेश करते हुए, अपनी माँ से कहा। माँ बोली चाय तो बन ही रही है।

पर तू पहले ये तो बता तेरा आज का इंटरव्यू कैसा रहा। होना क्या है माँ वही हर बार की तरह लिखित परीक्षा में पास और साक्षात्कार में फेल।

ना जाने और कितनी बार असफलता झेलना बाकी है इस जीवन में, वो उदास स्वर में बोला। पर बेटा, माँ कुछ और कह पाती उसके पहले ही वो उसे टोकते हुए बोला।

देखो माँ खुशबू से लगता है, शायद चाय तैयार हो चुकी है। उसकी बात सुन माँ बोली, हाँ बेटा पर जब तक दो चार उबाल न आ जाए, चाय बेहतर स्वाद नहीं देती।

आज माँ की बात सुन उसे भी ऐसा लगा, मानो ये जिंदगी भी बिल्कुल चाय की ही तरह है। जब तक संघर्ष की आंच पर तपकर कुछ उबाल ना ले, तब तक इसका भी बेहतर स्वाद नहीं आता।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Drama