STORYMIRROR

Ankur Singh

Horror

4  

Ankur Singh

Horror

ब्लडी मैरी

ब्लडी मैरी

9 mins
451


इंग्लैंड का एक प्रान्त 

नॉटिंघमशायर 

समयकाल - 1650 ईसवी 


- एना बहुत खूबसूरत लग रही हो आज बात क्या है ??

- ऐसा कुछ नहीं है मारिया .. (एना ने शर्माते हुए कहा )

- मुझे पता है तुम इस रिवाज से डर रही हो .. पर ये सदियों से होता आया है और अभी तक किसी को कोई प्रॉब्लम नहीं हुई और तुम्हें भी नहीं होगी । यहां 60 परसेंट शादियां ऐसे ही होती है । (मारिया ने समझाने का प्रयास किया)


एना बहुत खूबसूरत लड़की है .. आज वो 16 साल की होने वाली है .. गांव के रिवाज के अनुसार .. आज उसके शादी के लिए लड़का देखा जाएगा .. हालांकि लड़का खुद .. लड़की यानी होने वाली वाइफ देखती है ।


रात के 11 बजते ही एना को सजाना शुरू किया गया .. करीब आधे घंटे बाद एना अपने पेरेंट्स के साथ अपने घर से निकली और एक पुराने और खंडहर जैसे घर के सामने रुकी । पेरेंट्स और मारिया के हौसला बढ़ाने पे तैयार हो गयी । 

दरवाजा खोल कर एना के फादर 'माइकल' ने एना को घर के अंदर प्रवेश करने का इशारा किया । एना को उसकी मां ने एक आईना और एक कैंडल स्टैंड दिया जिसमे 4-5 मोमबत्ती लगाई जा सके । मारिया ने लाइटर से सभी मोमबत्ती को जला दिया । एना की मां 'एला' ने रिवाज के बार में बताना शुरू किया - 


- एना मेरी प्यारी बच्ची .. तुम्हें इस परंपरा का अच्छे से पालन करना होगा । तुम्हारी शादी के लिए ये बहुत जरूरी है .. तुम घर के अंदर जाना .. एक हाथ में ये मोमबत्ती स्टैंड पकड़े रहना और दूसरे हाथ में ये आईना .. सीढ़ी के पास पहुंच कर उल्टे चढ़ना .. यानी तुम्हें सीढ़ी से चढ़ कर ऊपर जाना है पर अगर कोई सामने से देखे तो ऐसा लगे जैसे तुम सीढ़ी उत्तर रही हो इस दौरान 3 बार कहना - ब्लडी मैरी मेरा दूल्हा दिखाओ .. हालांकि ऐसा करते वक़्त चांस है .. तुम्हें खोपड़ी या कोई काला साया दिखाई दे इसका मतलब होगा कि तुम्हारी मृत्यु .. तुम्हारी शादी से पहले हो जाएगी .. हालांकि मेरी जानकारी में ऐसा कभी नहीं हुआ .. तुम अपने होने वाले पति का चेहरा देख कर हमें बताना हम उसकी तलाश कर उससे तुम्हारी शादी करा देंगे । 

अब जा बेटी .. डरना मत ..


एना को उसकी मां ने घर के अंदर भेज कर कमरे को बाहर से बन्द कर दिया । एना डरते - डरते अंदर गयी .. मोमबत्ती की रॉशनी में सब कुछ हल्का - हल्का दिख रहा था .. उसकी आँखों के सामने एक सीढ़ी थी उसके सामने जा कर एना खड़ी हो गयी .. वो पलट कर दरवाजे की तरफ मुंह करके खड़ी हो गयी । एक गहरी सांस ली और उल्टा चढ़ना शुरू किया .. एक हाथ में मोमबत्ती स्टैंड और एक हाथ में आईना लेकर .. आईने में देखते हुए 3 बार बोला - 

- ब्लडी मैरी मुझे दूल्हा दिखाओ 


पर 3 बार कहने के बाद भी आईना में कुछ नहीं दिखा .. उसने दुबारा कोशिश करने को सोचा ही था कि तभी आईने की किसी की शक्ल दिखी .. और एना की उस शक्ल को देख कर चीख निकल गयी । एना की चीख सुनकर उसके पेरेंट्स तेज़ी से घर के अंदर भागे । घर के अंदर उन्हें एना सीढ़ियों के नीचे घुटनों के बल बैठी हुई दिखी .. उसके सिसक - सिसक के रोने की आवाज़ आ रही थी .. मारिया ने जैसे ही एना के कंधे पे हाथ रखा .. एना ने अपना सिर एक झटके में ऊपर किया .. एना का चेहरा देख कर मारिया और एना के पेरेंट्स की चीख निकल गयी .. एना की दोनों आंखें गायब थी .. वहां से सिर्फ खून निकल रहा था । मारिया और उसके पेरेंट्स उसको वही छोड़कर भाग खड़े हुए और धीरे - धीरे ये प्रथा समाप्त होने लगी । 


न्यूजीलैंड का एक प्रान्त 

ऑकलैंड 

समयकाल - 1713 ईसवी 


एक लड़की एंजेला के घर .. एलेक्स नाम की एक लड़की जो क्लासमेट थी क्लास 9 में .. एक किताब ले कर आयी जिसका नाम था "अनसुलझे रहस्य" । एलेक्स को ये किताब स्कूल की लाइब्रेरी में मिली और उसे ये किताब बहुत पसंद आयी । इस किताब में कई छोटे - छोटे चैप्टर्स है जिसके अंदर विश्व भर के कई अनसुलझे किस्से है .. उन्हीं में से एक चैप्टर 'एना' का था। दोनों एंजेला और एलेक्स ने किताब को पढ़ना शुरू किया .. उन्हें एना के बारे में जानकर बड़ी हैरानी हुई .. उन्होंने भी फैसला किया कि कोशिश करके देखे आखिर होता क्या है ।

एंजेला ने मोमबत्ती और माचिस का जुगाड़ किया और अपने रूम से सटे बाथरूम में घुस गयी उसके साथ एलेक्स भी थी .. एलेक्स ने मोमबत्ती जलायी और आईने को घूरते हुए दोनों ने 3 बार कहा - 


"ब्लडी मैरी मुझे मेरा दूल्हा दिखाओ" .. पर आईने में कोई नहीं आया .. उन्हें लगा की मंत्र गलत बोले जा रहे है इसलिए उन्होंने फिर से 3 बार कहा पर थोड़ा सुधार कर 


"ब्लडी मैरी हमें विश्वास है तुम पे .. आ जाओ"

कुछ क्षणों तक दोनों ने आईने में देखा उन्हें कुछ नजर नहीं आया .. जैसे ही वे बाहर जाने के लिए बाथरूम के दरवाजे तक पहुंचे .. दरवाजा अपने आप लॉक हो गया और अचानक कमरे में ऐसी हवा आने लगी जिससे मोमबत्ती बुझने लगी .. और तभी दोनों की नजर अपने आप आईने पे पड़ी और उनकी चीख निकलती रही और तब तक निकलती रही जब तक एंजेला के माता - पिता ने जबरदस्ती बाथरूम का दरवाजा खोला । उसके बाद का नजारा दिल - दहलाने वाला था । एंजेला का शरीर एलेक्स के बगल में पड़ा था और उसके पेट में आईने का एक टुकड़ा घुसा हुआ था जिससे एंजेला की मृत्यु हो गयी और उसके खून के निशान एलेक्स के हाथों और चेहरे पे था । एंजेला के खून के इल्जाम में एलेक्स को कैद हो गयी । 


रुचि ने कागज के कुछ टुकड़ों को नीचे फेंक दिया .. उसका दिमाग काम नहीं कर रहा था । इन दोनों घटनाओं को पढ़ने के बाद भी उसे ब्लडी मैरी के वजूद पर यकीन नहीं था .. पर फिर भी उसने आगे न पढ़ने का फैसला किया .. उसके सामने बैठा इंस्पेक्टर आशीष ने उन कागज के टुकड़ों को उठा लिया .. उन्हें वही ले के आया था 

न्यूजीलैंड के अगला पेपर 'अमेरिका' के 'सैन डिएगो' से था .. वही उसके बाद अगला पेपर 'रूस' के 'सेंट पिट्सबर्ग' का था वही उसके बाद का पेपर 'ऑस्ट्रेलिया' के 'ब्रिस्बेन' से था और आखिरी पेपर 'ओसाका' जापान से था । इन सभी पुराने पेपर की कटिंग में एक ही बात कॉमन थी "ब्लडी मैरी" यानी वो एक दंतकथा से बढ़ कर एक मिस्ट्री हो गयी है .. एक 'अर्बन लीजेंड' पर इंस्पेक्टर रुचि को इस बात पर यकीन नहीं था .. ब्लडी मैरी पर भी नहीं था और अपने जूनियर इंस्पेक्टर आशीष की बातों पर ..

हुआ कुछ यूं - कि आज सुबह एक घर से हत्या का फ़ोन आया .. पुलिस की टीम यानी इंस्पेक्टर रुचि अपने टीम के साथ उस घर में पहुंची और उन्हें वहां 3 लड़कियां जिंदा मिली और एक लड़की बाथरूम में मुर्दा मिली .. तफ्तीश के लिए तीनों लड़कियों को उनके पेरेंट्स के साथ पुलिस स्टेशन बुला लिया गया .. और उन तीनों ने जो बयान दिया वो चौकाने वाला था - 

उन लड़कियों के मुताबिक .. वे सब साथ में बैठकर अंताक्षरी खेल रहे थे तभी अचानक लाइट चली गयी - तब उनकी ग्रुप की लीडर - तान्या ने एक गेम खेलने का सुझाव दिया .. ये गेम था 'ब्लडी मैरी' .. तान्या के साथ की अन्य 3 सहेलियों .. अर्चना , पूजा और कोमल को ये खेल डरावना लग रहा था इसलिए वे ये खेल नहीं खेलना चाहते थे पर तान्या के जोर देने पर उन्हें मजबूरी में खेलना पड़ा । चूंकि घर तान्या का था इसलिए वो भागकर मोमबत्ती और माचिस उठा लायी और उन्होंने फैसला किया एक साथ बाथरूम में जाएंगे और वहां लगे आदमकद सीसे के सामने खड़े हो कर .. 3 बार ब्लडी मैरी कहेंगे । 


तान्या को छोड़ सब डरते - डरते बाथरूम गए । अर्चना ने मोमबत्ती में आग लगाई और सब आईने के सामने खड़े हो कर 3 बार 'ब्लडी मैरी' कहने लगे .. कुछ देर तक कुछ न हुआ । वे सभी वापस जाने को हुई ही थी की तान्या ने जोर से लगभग चिल्लाते हुए 3 बार कहा - 

- ब्लडी मैरी मैं तुमसे नहीं डरती हूँ


इतना कहते ही .. बाथरूम में न जाने कहा से हवाएं चलने लगी , जिससे मोमबत्ती की लौ बुझने वाली थी सब घबरा कर बाथरूम को दरवाजे को खोलने का प्रयास किया पर ऐसा लग रहा था की दरवाजा बाहर से बन्द हो । तभी आईने में कुछ नजर आने लगा .. हम लोग चीखने - पुकारने लगे और उस आईने में से एक हाथ बाहर निकला उसने तान्या को गले से पकड़ लिया और उसका गला दबाकर फेंक दिया .. इससे पहले वो महिला मैरी बाहर निकल पाती । तान्या के डैड ने दरवाजा तोड़कर हमें बाहर निकाला ।


बयान सुनने के बाद रुचि का दिमाग घूम गया वही उसका जूनियर इंस्पेक्टर ब्लडी मैरी पर सबूत खोज लाया । आशीष ने बताया .. कि


- हमारी दुनिया जैसी कई दुनिया होती है .. इनमें से एक होती है आईने की दुनिया .. आईने की दुनिया में कैद कोई आत्मा .. अपना नाम बुलाने पर कही भी पहुंच सकती है । इसी वजह से पहले के सदी में जब किसी की मृत्यु हो जाती थी तब घर के सभी आईने को ढक दिया जाता था ताकि उस मरे हुए इंसान की आत्मा आईने की दुनिया में कैद न हो जाए । 


रुचि को ये सब बकवास लग रहा था उसने खुद तफ्तीश करने का फैसला किया .. वो अकेले ही तान्या के घर में पहुंची .. सीधा उसी बाथरूम में गयी .. जांच पड़ताल में कुछ नहीं मिला .. आखिरकार उसने फैसला किया की बच्चों की बात भी मान के देखी जाए .. उसने कमरे में अंधेरे का प्रबंध किया और फिर एक मोमबत्ती और माचिस को जुगाड़ कर उसी आईने के सामने खड़े हो कर 3 बार बोला - 


- ब्लडी मैरी मुझे सच बताओ 


कुछ देर तक कुछ नहीं हुआ रुचि को लगा ये क्या पागलपन है वो बाहर निकलने को हुई ही थी तभी कमरे में हवाओं के आने से मोबाती बुझने लगी .. किसी तरह मोमबत्ती को बुझने से रोका और आईने में देखने लगी .. आईने में देखते ही रुचि को लगा कि उसके होश उड़ जाएंगे .. जैसे कोई डरावना सपना .. 

आईने की दूसरी तरफ एक महिला थी जिसके आँखों से , पेट से खून निकल रहा था .. उसने कहना शुरू किया -


- तुम सच जानना चाहती हो तो सुनो .. करीब 1524 ईसवी में एक बच्चे को जन्म देते वक़्त मेरी जान चली गयी थी पर मेरे हबी ने मेरा अंतिम संस्कार करने के बजाए .. मुझे ये कह कर फिकवा दिया कि मैं उसका वंश नहीं बढ़ा सकी .. और अगले ही दिन दूसरी शादी कर ली .. मेरी आत्मा उसे तंग न करे .. इसलिए तंत्र - मंत्र की वजह से मुझे इस आईने की दुनिया में कैद कर दिया और मेरे नाम लेने पर मुझे हत्या करने पर बाध्य कर दिया । तबसे अब तक मैं यही कैद हूँ और जो कोई मेरा नाम लेगा मैं उसे मार दूंगी । 


इतना कह कर ब्लडी मैरी ने .. रुचि पर हमला कर दिया । 

रुचि की चीख निकल गयी 


समाप्त । 




Rate this content
Log in

Similar hindi story from Horror