STORYMIRROR

बेज़ुबानशायर 143

Inspirational

5  

बेज़ुबानशायर 143

Inspirational

भाषा एवं देश

भाषा एवं देश

1 min
454


   

हिन्दी है हमारी राज भाषा भारत है अपना देश

भिन्न भिन्न है बोली हमारी भिन्न भिन्न परिवेश


पंजाब हिमाचल गुजरात महाराष्टा है प्यारा 

असम बंगाल तमिल उड़ीसा केरला सबसे न्यारा 

गोवा और कश्मीर तो लगते हैं स्वर्ग के अवशेष

हिन्दी है हमारी राज भाषा........ 


कबीर सूर मीरा तुलसी ने देश का मान बढाया 

खुसरो जायसी रसखान रहीम ने हिन्दी को अपनाया 

नागर निराला महादेवी ने हिन्दी में लिखा बिशेष 

हिन्दी है हमारी राज भाषा.. ........ 


बापू नेहरू आजाद भगत सुभाष यहीं थे जन्मे 

श्रीकृष्ण राम ईशा नानक रहते हम सबके दिल में

देता सदैव विश्व को यह सत्य अहिंसा का संदेश 

हिन्दी है हमारी राज भाषा............ 


कुछ सिरफिरे रोज यहाँ पर बम विस्फोट है करते 

अलग देश की मांग को लेकर दुश्मन का दम भरते 

कह दो उन सबसे कभी नहीं बट सकता भारत देश 

हिन्दी है हमारी राज भाषा............... 


आपसी राग द्वेष भुला कर यहाँ देश प्रेम जगाओ 

पनप रही आपस की हिंसा को सब मिल मार भगाओ 

भारत अखण्ड रहेगा जब तक लहू रहेगा शेष 

हिन्दी है हमारी राज भाषा......... 


जीवन ज्योति अमर है प्रेम भाव ही है असली शिक्षा 

अपना कर्म करो मेहनत से मत मांगो कोई भिक्षा 

आत्म सम्मान से जियो यही खालिद का संदेश 

हिन्दी है हमारी राज भाषा........ 



Rate this content
Log in

Similar hindi story from Inspirational