STORYMIRROR

DR. RICHA SHARMA

Inspirational

4  

DR. RICHA SHARMA

Inspirational

युगपुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी

युगपुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी

2 mins
389

अटल बिहारी वाजपेयी जी युगपुरुष तथा श्रेष्ठ राजनीतिज्ञ थे।

वे अत्यंत कोमल हृदय संवेदनशील भारत के सच्चे सपूत थे।।

वे राष्ट्र के प्रहरी बन सदैव देश के विषय में ही सोचा करते थे।

वे भारत रत्न की उपाधि से अलंकृत होने वाले शिरोमणि थे।।


भारत के तीन बार प्रधानमंत्री बनने का गौरव हुआ उन्हें प्राप्त।

त्रिनेत्र के आशीर्वाद से हर दुश्मन को कर देते थे वो परास्त।।

दीन-दुखियों के प्रति अत्यंत स्नेह भाव रहता था उनमें व्याप्त।

लाचार जन की लाचारी कर देना चाहते थे वो जड़ से समाप्त।।


अटल बिहारी वाजपेयी जी की सच में शान निराली थी।

उनके कार्यकाल में हर दिन होली और दिवाली थी।।

उनकी छवि और कवि की महत्ता बड़ी मतवाली थी।

ईश्वर ने भी महानता की खूबी उनमें भर डाली थी।।


अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रशंसा में आखिर शब्द ही कम पड़ जाते हैं।

शत्रुओं को ललकारने वाले वे आज तक हमारी दृष्टि में सच्चे सूरमा कहलाते हैं।।

वे अद्भुत, अद्वितीय तथ आसमान की बुलंदियों को स्पर्श करना हमें भी सिखलाते हैं।

उनके विराट व्यक्तित्व के समक्ष हर बार हम कोटि-कोटि शीश झुकाते हैं।।


युगपुरुष तथा श्रेष्ठ राजनीतिज्ञ अटल बिहारी वाजपेयी जी आज भी सबके प्यारे हैं।

उन जैसा आज तक अन्य न हुआ और न ही हो सकता है, वे सबसे न्यारे हैं।। 


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational