STORYMIRROR

Sudhir Srivastava

Tragedy

4  

Sudhir Srivastava

Tragedy

युग

युग

1 min
272


युग बदल रहा है

समय के साथ साथ युग पर भी

आधुनिकता का मुलम्मा चढ़ रहा है।

माना कि परिवर्तन सृष्टि का नियम है

पर इस नियम की आड़ में हम

बेलगाम हो जाएं अच्छा तो नहीं,

अपने रीति रिवाज संस्कार भूल जाएं

अपनों का अपमानित उपेक्षित करें

यह भी जरूरी तो नहीं।

रीति रिवाज, संस्कारों या परंपराओं की 

अपनी अलग ही अहमियत थी, है और रहेगी।

रिश्ते नाते, मान सम्मान को ठोकर मारकर

भला हम क्या पा सकते हैं?

इतना जरूर है कि अगली पीढ़ियों से

जो हमने आज किया या कर रहे हैं

सूद ब्याज समेत पाने को तैयार रहें।

क्योंकि युग सिर्फ हमारे लिए ही नहीं बदल रहा

हमारी औलादें भी हमको यही बताएंगी

युग परिवर्तन के नाम पर 

हमको किसी कोने में ढकेलती 

जरुर नजर आयेंगी,

युग परिवर्तन का सबक 

हमको, आपका जरुर सिखाएगी। 



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Tragedy