STORYMIRROR

Ramchander Swami

Inspirational

4  

Ramchander Swami

Inspirational

योग

योग

1 min
169

आओ जी योग करें, जी योग करें 

रोग भगाएं दवाइयों का न प्रयोग करें ।।


सुबह-सुबह अपने तन-मन से रोग दूर करें

आओ जी योग करें जी योग करें।।


स्वच्छ तन में स्वस्थ मन रहता 

स्वच्छ धरा पर स्वस्थ भारत रहता 

स्वास्थ्य लाभ के लिए परिश्रम उद्योग करें

आओ जी योग करें जी योग करें ।।


स्वांस का लेना-छोड़ना प्राणायाम हुआ

अपने दिलों-दिमाग का अच्छा व्यायाम हुआ

बैठ पद्मासन भ्रामरी शुचि अनुलोम-विलोम करें

सुंदर कपाल भारती के साथ भस्त्रिका का संयोग करें

आओ जी योग करें जी योग करें ।।


यौगिक क्रियाओं द्वारा तन-मन स्वस्थ बनाना है

प्रकृति प्रदत्त वस्तुएं ही स्वास्थ्य का खजाना है

पानी और हवा दूषित ना हो ऐसा हम मनोयोग करें

ज्ञान और अपने विवेक से हम प्रकृति का भोग करें

आओ जी योग करें जी योग करें ।।


जीओ और जीने दो ऐसा सबको बताना है

वसुधैव कुटुंबकम का पालन सबको कराना है

सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, शारीरिक आसन का योग करें

ईश्वर प्रदत्त शक्ति संसाधन का हम नियम से उपयोग करें

आओ जी योग करें जी योग करें ।।

 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational