STORYMIRROR

Goldi Mishra

Inspirational

4  

Goldi Mishra

Inspirational

योग

योग

2 mins
350

आओ एक स्वस्थ विश्व बनाए,

सबको योग के गुणों से अवगत कराए,।।

वेदों और पुराणों में मिले है योग के परिणाम,

चलो मिलकर सीखे योग के विभिन्न आयाम,

मानसिक चुस्ती और शारीरिक फुर्ती हमे योग से मिले,

हर कष्ट का निवारण हमे योग से मिले,।।

आओ एक स्वस्थ विश्व बनाए,

सबको योग के गुणों से अवगत कराए,।।

इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में थोड़ा वक्त निकालते है,

प्रातः योग करने का संकल्प करते है,

अपने अंदर उमड़ते इस तनाव को आओ कम करते है,

विश्व के हर कोने तक योग पहुंचाते है,।।

आओ एक स्वस्थ विश्व बनाए,

सबको योग के गुणों से अवगत कराए,।।

इस आधुनिक युग में हम अपना स्वास्थ्य भूल गए,

योग आसन और व्यायाम हमारी जीवन शैली से गुम हो गए,

चलो सूर्य नमस्कार से शुरआत करते है,

और नए नए योग आसन सीखते है,।।

आओ एक स्वस्थ विश्व बनाए,

सबको योग के गुणों से अवगत कराए,।।

पाचन तंत्र को मजबूत बनाए,

योग में छुपे है हर मुश्किल रोग के उपाय,

फिर से एक चुस्त दुरुस्त विश्व उभरेगा,

एक नया विश्व रोगों और चिंतन से मुक्त रहेगा,।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational