योग दिवस
योग दिवस
वेदों की ऋचाएं कहें, योग करें स्वस्थ रहें,
वैष्णवी कृपालु तभी, करती कल्याण जी,
नित्य भोर और शाम, करता जो प्राणायाम,
सफल सभी आयाम, जैसे राम बाण जी.
हर आयु वाले लोग, योग से भगायें रोग,
*बन जाता है अभेद्य, तब यह त्राण जी*
ऋषियों की खोज यह, सबको कल्याण मय,
महर्षि बचाये योग, सबके ही प्राण जी,
अनुलोम वा विलोम, स्वांस खीच बोलो ओम,
कीजिए कपालभाति, दूर हों विकार जी.
भ्रस्तिका से शुद्ध बुद्धि, शीतली से आयु वृद्धि ,
*स्वच्छ हो हृदय जगें, विमल विचार जी,
शाक का आहार नित, मन हो प्रसन्न चित्त,
त्याग के आमिष भोग, शाक हो स्वीकार जी,
छा गया ब्रह्माण्ड पर, योग करें उम्र भर,
रोग हों महर्षि दूर, योग के प्रसार जी.
