STORYMIRROR

S N Sharma

Inspirational

4  

S N Sharma

Inspirational

यह देश आगे बढ़ रहा है

यह देश आगे बढ़ रहा है

1 min
307

सफलता के नित नए आयाम हर पल गढ़ रहा है।

यह मेरा भारत देश है यह देश आगे बढ़ रहा है।


चांद हो मंगल हो या फिर अंतरिक्ष सारा सामने।

हर जगह पर आज भारत का ही परचम गढ़ रहा है।


तक रहा है विश्व सारा हसरतों के साथ इसको।

यह ज्ञान और विज्ञान के अध्याय नूतन गढ़ रहा है।


आत्मनिर्भर बन रहे हैं हम हर तरफ हर क्षेत्र में।

अर्थव्यवस्था का हमारा रंग जग पर चढ़ रहा है।


सर्वोच्च विकास दर हमारी आश्चर्य करते हैं सभी।

लोहा हमारी योग्यता का संसार भर पर पड़ रहा है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational