STORYMIRROR

Sanjay Mehta

Tragedy

3  

Sanjay Mehta

Tragedy

यह दौर तुम्हारे साथ है

यह दौर तुम्हारे साथ है

1 min
303

अगर तुम हिरण हो

तो सियार तुम्हें घेरकर मार देंगे।

अगर तुम मोर हो

तो कौवे सिर पर नाचेंगे।


अगर तुम गाय हो

तो मुद्दा बना देंगे।

अगर तुम बैल हो

तो तुम्हारा कुछ नहीं हो सकता।


अगर तुम शेर हो

तो पिंजरा तैयार है।

अगर तुम गूंगे हो

तो कोई बात नहीं

यह दौर तुम्हारे साथ है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy