ये जो धुआँ है
ये जो धुआँ है
हर तरफ जो ये धुआँ है,
क्या ये हमारी उपलब्धियों की गवाह है ?
तरस आ गया खुद पर
कि यही हमारे रहने की जगह है।
हर तरफ ये जो धुआँ है,
ये हमरी तरक्कियों की गवाह है।
शर्म आ गई ये सोच के,
कि यही हमारे बीमारियों की वज़ह है।
हाँ, हर तरफ जो ये धुआँ है,
यही हमारी उपलब्धियों की गवाह है।
