STORYMIRROR

Dr. Sharik Sheikh

Romance

3  

Dr. Sharik Sheikh

Romance

यादें

यादें

1 min
353

तेरी यादों से भी तेरा एहसास होता है 

तू साथ नहीं पर दिल के पास होता है 


जब कभी तू मिलता है मेरे खवाबों में 

हवाएं महकती है, लम्हा खास होता है


कान बजते हैं , फोन की खास रिंगटोन से

दिल धड़के बेताहाशा, बदहवास होता है 


बिछड़ के मुझसे, याद तो करते ही होंगे 

लगा आवाज दी तू ने, यूँ भास होता है 


वह मंजिल मेरी, उसे तलाश मंजिलों की

बिछड़ गया मोड़ पे, दिल उदास होता है


सीख लिया हमने, यादों के सहारे जीना

शारीक कहीं, दर्द का कीसास होता है. 


बे-तहाशा - rashly, headlong, recklessly


बद-हवास - भौचक - stupefied


कीसास - retributive justic


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance