व्यायाम
व्यायाम
सुबह की सैर पर सभी को जाना चाहिए
जितना हो इसका फायदा उठाना चाहिए
फिटनेस जो रखना है तुम्हें तो सुन लो ज़रा
हफ्ते का एक रोज़ा हमें रखना चाहिए
खाना हमेशा खाओ सभी खूब चबाकर
खाने के साथ में सलाद खाना चाहिए
बीमारियों के खतरों को कम करने के लिए
हमको व्यायाम रोज़ सुबह करना चाहिए
फिटनेस सभी की जिंदगी का मूल मंत्र है
इससे ही प्यार करना तुम्हें आना चाहिए।
