STORYMIRROR

संजय गुप्त Sanjay Gupta

Drama

4  

संजय गुप्त Sanjay Gupta

Drama

वसंत ऋतु में फाल्गुन होली और शिव विवाह

वसंत ऋतु में फाल्गुन होली और शिव विवाह

1 min
276

वसंत ऋतु में भोले शंकर विवाह रचाएं माता गौरी संग।

फाल्गुन में होली होने से शिवरात्रि पर्व हुआ रंगारंग।

शोभित हैं चंद्रमा भाल पर, नन्दी की सवारी कर रहे त्रिपुरारी।

भस्म में रमे भूत प्रेत बाराती देख हिमराज परेशान हुए भारी।


वसंत ऋतु में भोले शंकर विवाह रचाएं माता गौरी संग।

फाल्गुन में होली होने से शिवरात्रि पर्व हुआ रंगारंग।

श्रीहरि विष्णु बृह्मा जी का देव ऋषियों सहित हुआ आगमन।

मांगलिक बेला में भांग धतूरे की धूम से भारी हुआ सबका मन।


वसंत ऋतु में भोले शंकर विवाह रचाएं माता गौरी संग।

फाल्गुन में होली होने से शिवरात्रि पर्व हुआ रंगारंग।

सर्पों की कण्ठमाला शरीर पर मृगछाला देख मैंना रह गईं दंग।

पार्वती जी बोलीं नहीं चढ़ता मुझ पर महादेव के अलावा कोई रंग।


वसंत ऋतु में भोले शंकर विवाह रचाएं माता गौरी संग।

फाल्गुन में होली होने से शिवरात्रि पर्व हुआ रंगारंग।

गौरी शंकर के मिलन की शुभ घड़ी में पूजें हम सच्चे मन से।

सुख समृद्धि आरोग्यता का आशीष मिले उत्सव पूजन से।


वसंत ऋतु में भोले शंकर विवाह रचाएं माता गौरी संग।

फाल्गुन में होली होने से शिवरात्रि पर्व हुआ रंगारंग।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from संजय गुप्त Sanjay Gupta

Similar hindi poem from Drama