STORYMIRROR

Vinay Panda

Inspirational

3  

Vinay Panda

Inspirational

वृक्ष ही जीवन है !

वृक्ष ही जीवन है !

1 min
389

मान या न मान

तुम दुनिया के शैतान !

जल्द ही तेरे काम होंगे तमाम

जो काटकर पेड़ों को बे-लगाम

पैरों पर अपनी कुल्हाड़ी मार रहा है तू..!


वृक्ष ही जीवन हैं तेरा, यह क्यों भूल गया इंसान

साँस तो चल रही है तेरी, बूढ़े हो या जवान !


जो कुछ भी हो तुम इस पेड़ की बदौलत हो

गर लगा सकते नहीं जीवन में एक पेड़

कोई अधिकार नहीं तुझको

तुम संहार करो इसका..!


प्रकृति तो तेरी सहचरी थी

मगर छेड़ कर तूने इसे

संहारनी बना डाला

सोचा न जरा जीवन को

ख़ुद से ही ख़ुद को मार डाला..!


बचा है अभी भी जो कुछ भी बचा ले

लाख़ उपलब्धियों से तेरे क्या ?

जीवन में एक पौध लगा ले..!

ज़िन्दगी सरस होगा तेरा बन्दे !

साथ पंडा के चल यह अलख ही जगा ले..!



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational