STORYMIRROR

Vinay Panda

Inspirational

4  

Vinay Panda

Inspirational

भारत माँ के वीर सपूत

भारत माँ के वीर सपूत

1 min
92

जय जवान

जय देश के वीरों

कर्मयुद्ध के वीर सपूतों

धर्म पे मरना कोई तुमसे सीखे


देश की रक्षा के ख़ातिर

त्याग दिया सुख चैन अपना

रहे सलामत भारत माता

ख़्वाब यही आँखों में सपना


आंधी हो या तूफ़ान बड़ा

सबसे तुम टकरा जाते हो

मौत भी तुमसे डरती होगी

जब हँसकर गले लगा लेते हो


तेरे शौर्य की गाथा

देश के शिर माथे पर

देकर दिल मे नाम अपना

आँखों से ओझल हो जाते हो


जय जवान

जय देश के वीरों

धर्म पे मरना कोई तुमसे सीखे !


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational