STORYMIRROR

yuvrajsinh Jadav

Fantasy Inspirational

3  

yuvrajsinh Jadav

Fantasy Inspirational

वक़्त को बदलते देर नहीं लगती।

वक़्त को बदलते देर नहीं लगती।

1 min
301

एक दिन बेटे की पढ़ाई के लिए कमाना,

तो दूसरे दिन बाप को रखना मुश्किल हो जाना।

वक़्त को बदलते देर नहीं लगती।।

एक दिन बेटे की स्कूल फीस भर के आना,

तो दूसरे दिन बाप को अस्पताल में अकेले छोड़ आना।

वक़्त को बदलते देर नहीं लगती।।

एक दिन बेटे को अच्छे कपड़े दिलाना,

तो दूसरे दिन बाप के फटे कपड़े देख मुंह फुलाना

वक़्त को बदलते देर नहीं लगती।।

एक दिन बेटे को दूर पढ़ने भेजना,

तो दूसरे दिन बाप को वृद्ध आश्रम छोड़ना।

वक़्त को बदलते देर नहीं लगती।।

लेकिन, ए... बेटे ये मत भूल

की जो आज तू कर रहा है,

कल कल तेरा बेटा भी दोहराएगा।

वक़्त को बदलते देर नहीं लगती।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Fantasy