STORYMIRROR

Rajeev Ranjan

Romance

4  

Rajeev Ranjan

Romance

वो प्यारी सी लड़की कहां है ..?

वो प्यारी सी लड़की कहां है ..?

1 min
232

मीठी - मीठी बातों वाली

उलझी - उलझी सवाली_

वो प्यारी सी लड़की कहां है आजकल_


स्वर्ण सा दीप्ति मुखड़े वाली 

ज़िद्दी -अभिवृति -नखड़े वाली

वो प्यारी सी लड़की कहां है आजकल_


दिन बीते कितने _राते खोई 

उसे देखे अर्शो हुआ_

आज आई याद ऐसी उसकी

दीदार का ललक उत्कर्ष छुआ

नर्म रेशमी जुल्फों वाली

गालों पे जो रखती थी लाली

वो प्यारी सी लड़की कहां है आजकल_


एक मोड़ पे मिलना हुआ था 

फिर रस्ते हमारे बदल गए...

साथ हमारा छूट गया ...

सुहाना लम्हे वो ढल गए

आज लिखूं ये गीत प्रीत का 

उनकी शर्मीली आंखो के नाम _

जा जा जा रे हवाएं....

दे आ उसको ये पैगाम ....

याद आ रही वो मोहिनी

याद आ रही अनुपम रूपाली

मीठी - मीठी बातों वाली

उलझी - उलझी सवाली_

वो प्यारी सी लड़की कहां है आजकल_


अब तो कली वो खिल गई होगी __

बनकर नज़ारा किसी चमन में होगी _

फ़िर आऊ उस चमन में आज __

सुन आऊँ उसकी तीखी गाली

मीठी - मीठी बातों वाली

उलझी - उलझी सवाली_

वो प्यारी सी लड़की कहां है आजकल_


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance