STORYMIRROR

Ankit Raj

Inspirational Children

4  

Ankit Raj

Inspirational Children

वो ही तो माँ

वो ही तो माँ

1 min
455

दिन को दीवाली मनाने वाली

हर संतानों को खुश रखने वाली

जिसके बिना ये दुनिया अधूरी

वो ही तो माँ है प्यार बरसाने वाली


गम को खुशियों से मिटाने वाली

स्वयं माँ तू भूखे रह कर भी

अपने संतानों को भूख मिटाने वाली

वो ही तो माँ है, ममता बरसाने वाली


जिसके प्यार के आगे सारा प्यार झूठा है

वो बेरंग दुनिया को रंगीन बनाने वाली

जिसके सजदा में लोग शीश झुकाते है

वो ही तो माँ है, आशीर्वाद बरसाने वाली


हमें खुश देख कर खुद खुश होने वाली

हमें चोट लगे तो आँखें नम करने वाली

उँगली पकड़ कर चलना सिखाने वाली

वो ही तो माँ है, हमें जीवन देने वाली


तेरी गुणगान में शब्द कम पड़ जाता हैं

जो एक थप्पड़ लगा के खुद रोने वाली

जिसके ना होने से दुनिया सुना लगता है

वो ही तो माँ है, हमें खुशियाँ देने वाली



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational