STORYMIRROR

Minati Rath

Abstract Inspirational

3  

Minati Rath

Abstract Inspirational

वक्त थम नहीं जाता

वक्त थम नहीं जाता

1 min
473

वक्त थम नहीं जाता

किसी के रुक जाने से

पिछड़े हुए का साथ छोड़ कर

बहता जाता है

अपनी मंज़िल की ओर।


मंज़िल का कोई पता नहीं

फिर भी कभी यह थकता नहीं

किसी के लिए रुकता नहीं

इंतजार में पल खोता नहीं।


ज़िंदगी रुक नहीं जाती

सपनों के टूट जाने से

हर दर्द को अपना बनाकर

बढ़ती जाती है

संघर्ष की पटरी पर ।


मुश्किल लगता है डगर

नामुमकिन नहीं कुछ भी मगर

वक्त के साथ जब मिल जाए पैर

आसान हो जाती है सफर ।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract