"वक्त परवाह"
"वक्त परवाह"
जो करता है,यहां पर वक्त की परवाह
वक्त बनाता है,उसकी शूलों में भी राह
जो सही वक्त का नही करता इंतजार
हरपल रखता जो कर्म करने की चाह
हर मौसम में चलाता वो अपनी नाव
वक्त बनाता है,उसे सर्वोत्तम मल्लाह
वक्त खोदता,एकदिन उसकी कब्रगाह
जो इसके के प्रति होता है,लापरवाह
जो आलस्य को देता है,सदा पनाह
वक्त देता उसे एकदिन भयंकर,आह
वक्त का कभी नही करे फ़िझुल दाह
न तो वक्त कर देगा,आपका आत्मदाह
वक्त की लेता है,जो सदा सही पनाह
वक्त करत,उसका सफलता से विवाह
जो वक्त बर्बादी का करते,बड़ा गुनाह
वक्त मिटा देता है,उनका नामोंनिशां
जो मेहनत साथ,वक्त की लेता सलाह
वक्त उसके कदमों में ला देता,यह जहां
वक्त को मान ले,साखी सत्य गवाह
वक्त से चल,बंद होगी,तेरी आवाज़ाह
जो करता है,यहां पर वक्त की परवाह
वक्त उन्हें बना देता है,फ़लक परवाज।
