STORYMIRROR

Roli Abhilasha

Inspirational

4  

Roli Abhilasha

Inspirational

वक़्त को जीना है

वक़्त को जीना है

1 min
510

हाँ जरूरी होता है

वक़्त को थामना नहीं

बल्कि उसके साथ चलना,

कितनी ही बातें हम 

कल पर छोड़ दिया करते हैं,

यह सोचे बग़ैर

कि कल तो कुछ होता ही नहीं।


कल कभी नहीं आता

जैसे गुज़रा हुआ वक़्त

लौटकर नहीं आता,

जो कुछ है वह बस

आज है अभी है,

इसे गुजारना नहीं है

मन भर कर जी लेना है।


भाप बनकर उड़ते

हुए बादलों की तरह,

वक़्त कब हवा हो जाएगा

ये किसी को नहीं पता,

वक़्त को रोकना नहीं जीना होगा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational