STORYMIRROR

Madan lal Rana

Inspirational

4  

Madan lal Rana

Inspirational

विवाह

विवाह

1 min
365


विवाह....................!

समाज निर्माण के लिए

एक सशक्त मानवीय व्यवस्था है,

विवाह....................!

मानव सुलभ स्वच्छ आचरणों

दिनानुदिन व्यक्तित्व के उत्थान का,

प्रमाण है विवाह............!

सृष्टि के रचयिता की आशाओं और

उनकी भावनाओं के पोषण के लिए,

मानवों के द्वारा किया जाने वाला

एक अनुष्ठान है विवाह.........!

स्त्री और पुरुष के हृदय से

श्रावित प्रेम की धाराओं का, 

मिलन है विवाह..................!

इन्हें आजीवन साथ जीने के लिए

समाज के द्वारा वचनों के बंधन में,

बांधा गया एक अटूट बंधन है

विवाह....................!



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational