STORYMIRROR

Kanchan Jharkhande

Abstract Inspirational Others

4  

Kanchan Jharkhande

Abstract Inspirational Others

विकलांगता

विकलांगता

1 min
66

तू रुक नहीं तू चलता जा

तेरे भीतर कुछ महान है

तू दिव्यांग नहीं

तू विकलांग नहीं

तू प्रेरणा का अवतार है।


बिन पैर के तू दौड़ जा

किस्मत को पीछे छोड़ जा

बिन हाथ के इतिहास रच

तू भविष्य का बनेगा सच

बिन दृष्टि के तू कम नहीं

बे जुबाँ हूँ तो कोई गम नहीं


की पथ की मुश्किलों को तू

तेरे कौशल से मात कर

तू दिव्य है, सरल नहीं

तू नवोत्थान का समाज रच


बढ़ा कदम न पीछे हट

तू साहस का चमत्कार रच।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract