विजय
विजय
स्वयं पर विजय प्राप्त करो,
दूसरों पर विजय प्राप्त करना
संभवतः इतना मुश्किल नहीं...!
अहं पर काबू करो,
संबंध सुमधुर होगा...!
यूँ छोटी-छोटी बातों पर
वाद-विवाद करते रहना
कहाँ की समझदारी है ?
यहाँ हार-जीत का फैसला
कुछ खोने-पाने पर
टिका नहीं रहता...;
वह तो अपनी सोच पर
निर्भर करता है !!
अतः अपनी सोच बदलो
और अपने साथ-साथ पर
दूसरों की ज़िन्दगी भी संवारो...।
