STORYMIRROR

दीपक मेवाती 'वाल्मीकि'

Classics

4  

दीपक मेवाती 'वाल्मीकि'

Classics

विज्ञान के आविष्कार

विज्ञान के आविष्कार

1 min
1.1K

आओ सुनाऊं अविष्कारों की सबको मैं ये बात तमाम,

कैसे, किसने, क्या था, खोजा और क्या हैं उनके नाम...


टीवी बेयर्ड ने दिखलाया

रडार, टेलर यंग ले आया

गुरुत्व न्यूटन ने बताया

चेचक जेनर ने था मिटाया

शून्य आर्यभट्ट ने दिया  

मिसाइल मैन कहलाए कलाम

अर्थशास्त्र लिखा कौटिल ने

तभी हैं दुनिया में ये नाम

आओ सुनाऊँ...


जीव विज्ञान के पिता अरस्तु

बारूद अल्फ्रेड लेकर आया

सिलाई मशीन दिया होवे ने

पास्चर ने रेबीज टीका बनाया

सेफ्टी पिन लगाई वाल्टर ने   

टाइप सोलेज ने था सिखाया

चलाई साईकिल सौर बौन ने  

तभी जाने है सारा जहान

आओ सुनाऊँ...


माइक्रोवेव के जनक स्पेंसर

ए.सी. विलिस कैरियर लाया

बाल पैन दिया लाज्बो ने

ब्रांड शो ने था स्कूटर घुमाया

प्लास्टिक दिया था पार्क्स ने  

स्टोव हडावे ने था चलाया

बाईक चलाई थी बटलर ने

सब माने हैं, उनका काम

आओ सुनाऊँ... 


कंप्यूटर के पिता चार्ल्स थे

रेजर किंग जिलेट लाया

रिवाल्वर दिया कोल्ट ने

डी.एन.ए. मेसर ने बताया

डायनमो दिया था टेस्ला ने   

फ्रेंकलिन बिजली लेकर आया

फ़ोन दिया था ग्राहम बैल ने

सब करते उनका गुणगान

आओ सुनाऊँ...


इंडियन मेट्रो मैन श्रीधरन

मोबाइल मार्टिन कूपर लाया

मीथेन खोजा वोल्टा ने

बल्ब एडिसन ने था जलाया

जहाज उड़ाया राईट बन्धु ने  

रेल इंजन स्टीफन ने बनाया

रेडियो दिया था मारकोनी ने

फिर दूर की सुन पाए कान


आओ सुनाऊं अविष्कारों सबको मैं ये बात तमाम

कैसे, किसने, क्या था खोजा और क्या थे उनके नाम।


चंद पंक्तियाँ :-


सब देन हैं काम की

सब देन विज्ञान की

सब देनों को साथ लेकर चलेंगे

विज्ञान के साथ हम दुनिया बदलेंगे।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Classics