'वीरों का यह देश'
'वीरों का यह देश'
भारत वर्ष है वीरों का देश,
जनता सच में है यहाँ नरेश।
महात्मा बुद्ध महावीर स्वामी,
पूरी दुनिया को दिए संदेश।।
चारों तरफ दिखती हरियाली,
घर घर जन जन में ख़ुशहाली।
मिल के हम त्यौहार मनाते हैं,
क्रिसमस ईद होली दीवाली।।
सब की हम ख़ुशियाँ चाहे,
न रखते किसी से कोई बैर।
मेहनत कश हम भारत वाले,
मनाते हैं हम सबकी ख़ैर।।
प्राण न्यौछावर कर देते हैं,
जाने न देते हैं देश की शान।
ऐसा कोई न कोई कार्य करें,
देश का मिटे जिससे सम्मान।।
सुभाषचंद्र भगत सिंह आजाद,
जैसे रणबांकुरों ने जन्म लिया।
वर्षों से हिंदुस्तान ग़ुलाम रहा,
जान गवां कर आज़ाद किया।।
भारत वर्ष बन चुका स्वतंत्र,
चलता न अब यहाँ राजतंत्र।
संविधान से देश का शासन,
अब कोई नही यहाँ परतंत्र।।