STORYMIRROR

Vikas Sharma

Inspirational

4  

Vikas Sharma

Inspirational

सूर्योपासना

सूर्योपासना

1 min
179


आओ बताऊँ तुम्हें सूर्यदेव और सूर्योपासना का महत्व,

ऋग्वेदानुसार सूर्यदेव को माना जाता स्थावर जंगम आत्मा !


ऋग्वेदानुसार सूर्यदेव को माना जाता जीवन और शक्ति का देवता,

उपनिषदोंनुसार सूर्यदेव को माना जाता ब्रह्मा -और केंद्र की शक्ति !!


सूर्यदेव जाने जाते सृष्टि के गतिदाता,

सूर्यदेव माने जाते कालपुरुष की आत्मा !!!


क्या सूर्योपासना एक परंपरा है ?

क्या सूर्योपासना एक प्रार्थना है ?

क्या सूर्योपासना एक रीति है ?

आओ बताऊँ तुम्हें मैं सूर्योपासना का महत्व !


वैदिक युग से चली आ रही सूर्यदेव की सूर्योपासना,

सूर्योपासना से मिलती पाप से मुक्ति,

सूर्योपासना से कटती दुर्गति,

सूर्योपासना से होता मानव का उत्थान,

सूर्योपासना में सूर्य की किरणों को माना जाता अमृत वर्षी !!


सूर्योपासना को माना जाता हर बीमारी से मुक्ति,

ना मानो तो देख लो कोरोना का हाल,

जब तक थे सूर्यदेव अपने वेग भरे तेज में, 

कोरोना हुआ रो रोकर बेहाल,

जैसे ही सर्द हवाओं के साथ तेज में आई कमी,

कोरोना की दूसरी लहर काल बन बरसी !!!


सूर्योपासना से मिले आत्मविश्वास की शक्ति,

सूर्योपासना है अन्धकार से प्रकाश की राह,

अगर मानव प्राण त्यागे सूर्योद्धार -होता भवसागर से पार !!!!



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational