STORYMIRROR

Sunil Kumar

Abstract Children

4  

Sunil Kumar

Abstract Children

विद्यार्थी जीवन

विद्यार्थी जीवन

1 min
331

विद्यार्थी जीवन होता नही आसान

हर दिन होता एक नया इम्तिहान।


जीवन का होता यह स्वर्णिम काल

पढ़-लिखकर उन्नति करता इंसान।


माता-पिता-गुरु से मिलता सदा ज्ञान

दर्जा इनका होता ईश्वर से भी महान।


नियम-संयम का रखता जो भी ध्यान

मंजिल उसकी हो जाती है आसान।


लक्ष्य साध कर करता जो संधान

जीवन पथ पर बढ़ता वह इंसान।


सीखने का सदा रखता जो ध्यान 

ज्ञान का खजाना पाता वो इंसान।


हर-पल लुटाता जो ज्ञान का भंडार 

यश-कीर्ति पाकर बनता वो महान।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract