STORYMIRROR

सोनी गुप्ता

Abstract Children Stories Inspirational

4  

सोनी गुप्ता

Abstract Children Stories Inspirational

विद्यार्थी जीवन और अनुशासन

विद्यार्थी जीवन और अनुशासन

1 min
946

विद्यार्थी जीवन लेकर आती नई उड़ान

ज्ञान के आकाश में मिलती हमें पहचान

पढ़ाई के सफर में कई ज्ञान मिले हमको

पापा ने कहा अनुशासन का रखो ध्यान


समय का सदुपयोग करना बहुत जरूरी

लक्ष्य सामने रखकर प्राप्त करो ज्ञान

ये विद्यार्थी जीवन संघर्ष भरा होता है

समर्पण से जीत लो मत करो विश्राम


स्वप्नों के पंखों पर ऊँची उड़ान भरकर

अनुशासन की शक्ति से बनाओ पहचान

विद्यार्थी जीवन को बना दो एक मिसाल

श्रम से अपने लक्ष्य तक बनाओ निशान


जीवन में सफलता के नायक बन जाओ

इतिहास के पन्ने पर लिख दो अपना नाम

सफलता के रास्ते पर अनुशासन का बोर्ड

आदर्शों के मार्ग पर चलना ही सही काम


अनुशासन की परीक्षा लेता है यह जीवन

ज्ञान का पात्र भरकर करो विद्या का दान 

अनुशासन की रौशनी से पहचान बनाओ

बनो नैतिकता से सम्पन्न गुणों की खान। 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract