STORYMIRROR

वह मौन है

वह मौन है

1 min
27.8K


जब अपना संवाद

सिर्फ़ हमे ही सुनाई दे

वह मौन है।


जब कहीं कुछ

दरक जाए

आवाज सिर्फ़

खुद को सुनाई दे

वह मौन है।


जब स्वीकृति

शब्दों से नहीं

एहसासों से दी जाती हो

वह मौन है।


जब अश्रु आँख से नहीं

दिल से बहते हो

एहसासो मे सुनाई देते हो

वह मौन है।


जबशब्द नहीं

एहसास बोलते हैं

अपनों के ही नहीं

गैरो के दिल तक भी

पहुचते हो

वह मौन है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational