STORYMIRROR

Gurudeen Verma

Abstract

4  

Gurudeen Verma

Abstract

वह देश हिंदुस्तान है

वह देश हिंदुस्तान है

1 min
329

जहाँ मिलता है सम्मान सभी को, वह देश हिंदुस्तान है।

आदर है जहाँ सभी धर्मों का, वह देश हिंदुस्तान है।।

जहाँ मिलता है सम्मान------------------।।


खुद को कहता हूँ खुशनसीब, यहाँ पर जो मैंने जन्म लिया।

नहीं मुझको पराया समझा गया, सबने मुझको यहाँ प्यार दिया।।

जहाँ मिलती है सबको शरण, वह देश हिंदुस्तान है।

आदर है जहाँ सभी धर्मों का, वह देश हिंदुस्तान है।।

जहाँ मिलता है सम्मान------------------।।


हिंदू-मुस्लिम-सिक्ख-ईसाई, इस भूमि पर आबाद है।

अपनी इच्छा से ईश पूजा को, यहाँ सभी आज़ाद है।।

भाईचारा जहाँ है धर्मों में, वह देश हिंदुस्तान है।

आदर है जहाँ सभी धर्मों का, वह देश हिंदुस्तान है।।

जहाँ मिलता है सम्मान------------------।।


जहाँ देवी समझकर नारी को, इज्जत से पूजा जाता है।

नहीं भेदभाव नर-नारी में, ऐसा यहाँ देखा जाता है।।

जो कहलाता है विश्वगुरु, वह देश हिंदुस्तान है।

आदर है जहाँ सभी धर्मों का, वह देश हिंदुस्तान है।।

जहाँ मिलता है सम्मान------------------।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract