स्थान
स्थान
दिल के इक कोने में
ऐ ख़ुदा इक जगह है तुम्हारी ख़ास
बस इसी तरह रहना हमारे साथ
अपनी कृपा का हाथ सदा यूं ही रखना
तुम पर विश्वास कभी कम करें हम ना
तुम दयामय तुम करूणा का सागर
कृपा हम पर की हमें अपना बनाकर
आभार तुम्हारा व्यक्त करते हैं शत शत
हम चलें सदा नेक पथ पर।
