STORYMIRROR

Kavita Sharrma

Inspirational

4  

Kavita Sharrma

Inspirational

सज़दा

सज़दा

1 min
0

 ख़ुदा तेरी तारीफ़ में और क्या कहें
 तेरी रहमतों का शुक्रिया कैसे अदा करें
 कुदरत के दिए हर तोहफ़े तेरा रहमो-करम है,
तेरी इनायतों को भला कैसे बयाँ करूँ।
 फूलों की खुशबू में या बहती ठंडी हवा में
 हर ज़र्रे में तेरा नूर ही दिखता है
 जो मिला है मुझे, तेरी ही मेहरबानी है,
 हर नेमत पर झुककर तेरा शुक्रिया है
 हर सांस जो चल रही तेरी ही बदौलत है
 तेरे सजदे में अपना हर पल सौंपता हूं
 कुछ माँगना नहीं, बस इतनी दुआ है मेरी,
हर हाल में तुझे याद रखूं , सदा इबादत करूँ‌ तेरी।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational