STORYMIRROR

Pawanesh Thakurathi

Classics

3  

Pawanesh Thakurathi

Classics

वह चुलबुली लड़की याद आती है

वह चुलबुली लड़की याद आती है

1 min
558

मुझे स्कूल के दिनों की

चौथे नंबर की बैंच पर बैठने वाली

वह चुलबुली लड़की याद आती है। 


उसका हँसना, उसका रोना

पन्ने पलटते हुए उसका

मुड़-मुड़ पीछे देखना

उसका हर अंदाज

उसकी हर बात याद आती है

मुझे वह चुलबुली लड़की याद आती है। 


उसका रूठना, उसका मनाना

हौले-हौले चलते हुए उसका

गीत गुनगुनाना, उसका हर भाव

उसकी हर अदा याद आती है

मुझे वह चुलबुली लड़की याद आती है। 


उसका लिखना, उसका पढ़ना

सहेली के बैग से उसका

टिफिन चुराना

उसका होने का एहसास

उसकी अमिट दोस्ती याद आती है। 


मुझे स्कूल के दिनों की

चौथे नंबर की बैंच पर बैठने वाली

वह चुलबुली लड़की याद आती है। 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics