STORYMIRROR

अमित प्रेमशंकर

Inspirational

4  

अमित प्रेमशंकर

Inspirational

उठो युवाओं अब तो जागो!

उठो युवाओं अब तो जागो!

1 min
23


उठो युवाओं अब तो जागो 

बाद बहुत पछताओगे 

पानी सर से ऊपर होगा 

तब तुम क्या कर पाओगे।


अभी समय है,अभी सख्त हो 

दुश्मन को जला डालो 

वीर शिवाजी,वीर भगत सिंह 

खुद को आज बना डालो

कहो तुम्हीं क्या साठ बरस में 

खुद का भार उठाओगे 

पानी सर से ऊपर होगा 

तब तुम क्या कर पाओगे।।


तोड़ तेरे घर के दरवाजे 

दुष्ट कई घुस जाएंगे 

बहन बेटियों की इज्जत को

नोच नोच कर खाएंगे 

कहो तुम्हीं ये दृश्य देखकर 

क्या लोहा ले पाओगे 

पानी सर से ऊपर होगा 

तब तुम क्या कर पाओगे।।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational