STORYMIRROR

Arun V Deshpande

Drama

2  

Arun V Deshpande

Drama

उससे कहा था मैंने

उससे कहा था मैंने

1 min
13.9K


उससे कहा था मैंने

हर मिलने वाला कोई

दोस्त हो भी सकता है

और नही भी...


अपना मान,

हर किसी पर

भरोसा रखकर चलना

यह आदत बदलने पड़ेगी तुझे

उससे कहा था मैंने...


धोखा खाकर फिर संभलना

मुश्किल होता है दर्द को छुपाना

फिर चेहरे को कोरा रखना

उससे कहा था मैंने....


बिन मांगे सलाह देना,

मेरी आदत का क्या करूंं ?

गैर बना दिया एक दिन उसी ने

जिससे यह सब कहा था मैंने...!



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama