STORYMIRROR

Suman Mohini

Inspirational

4  

Suman Mohini

Inspirational

उम्रदराज होता प्यार

उम्रदराज होता प्यार

2 mins
272

एक रोज मैंने महसूस किया

कि मेरे दिल की बगिया में

प्यार का नन्हा सा पौधा उग आया है  

और मुझे देखकर मंद मंद मुस्कुरा रहा है

मैंने उससे पूछा कि भई तुम यहाँ कैसे

और किसलिए आए हो


तुम्हारा यहाँ अब क्या काम

मैं तो तुमको बहुत पीछे छोड़ आया था

अपने अरमानो का गला भी घोट आया था

आज अचानक तुम्हे यहाँ देखकर

मैं हैरान परेशान सा हो गया हूँ


तुम मेरे पास फिर से क्यों चले आये

आने से पहले कुछ तो सोचा होता

कम से कम मेरी ऊम्र का लिहाज किया होता

कोई क्या सोचेगा ऊम्र के इस पड़ाव पर 

जब लोग अपने अरमानो की गठरी बांध कर

अपने दिल के तहखाने मैं बंद कर देते हैं


तुम उन अरमानों की बगिया में

नए गुल खिलाना चाहते हो

उसे फिर से हरा भरा बनाना चाहते हो 

मेरी जग हंसाई करवाना चाहते हो


तुम्हें तनिक भी लाज नहीं आई

थोड़ा तो मुझपर रहम किया होता 

जैसे ही पोधे ने यह सब सुना

वो और जोर जोर से हंसने लगा

मुझको शांत रहने के लिए कह कर


मुझे समझाने लगा

तुम नाहक ही परेशान होते हो

क्यों इतना सोचते हो

लोगों का तो काम ही है कहना

जो तुम्हे अच्छा लगे वही करना 


जहाँ तक मेरी बात है मै तो

हमेशा से तुम्हारे दिल में था

समय के थपेड़ों में कहीं दब गया था

तुमने कैसे सोच लिया की एक उमर के


बाद दिल में प्यार नहीं पनपता

वह तो हमेशा साथ रहता है

बस मायूसियों से घिरकर दब जाता है

पर जैसे ही उसको मौका मिलता है


फिर से पनपने लगता है

और उसे महसूस किया जा सकता है

तुम मगर अब ऐसा ना करना

मुझे अपने दिल में पनपने देना

देखना तुम्हारा जीवन कैसे बदल जाता है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational