STORYMIRROR

Suman Mohini

Inspirational

3  

Suman Mohini

Inspirational

हौसला

हौसला

1 min
579

तेरी हस्ती है क्या ये कभी तूने जाना ही नहीं

तू सब कर सकता है कभी तूने ठाना ही नहीं

भाग्य भरोसे बैठे रहने से कुछ बात नहीं बनी

किस्मत भी उसी ने पाई जिसकी मेहनत फली

यूँ हाथ पर हाथ रखने से तेरा काम ना चलेगा

किनारा वही पायेगा नैया को जो खेता ही रहेगा

कुछ भी करना इस दुनिया में नामुमकिन नहीं

कोई कोशिश ही ना करे तो ये है उसकी कमी

मन में भर ले जोश को यह ठंडा ना होने पाए

निरंतर प्रयासरत रह जब तक मंजिल ना आए

बुलंदियां झुक झुक कर तेरे मस्तक को छू लेंगी

कामयाबी भी झक मारकर तेरे क़दमों को चूमेंगी

तू वक्त को भी पूरी तरह अपने काबू में पायेगा

तेरे इशारों के बिना एक पत्ता भी ना हिल पायेगा

नामुमकिन को मुमकिन बनाना सब तेरे हाथ में

वक्त को दे दे मात तमाम कायनात तेरे साथ में  


 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational