STORYMIRROR

Pooja Raghavnsh

Romance

2  

Pooja Raghavnsh

Romance

तुमसे एक बार फिर मिलना है

तुमसे एक बार फिर मिलना है

1 min
14.2K


तुमसे एक बार फिर मिलना है

बिछड़े जाने के लिए

वो कसक वो तड़प वो बैचैनी

फिर से पाने के लिए

तुमसे एक बार

क्योंकि दिल की ये दीवारे

बेजान सी लगती है आजकल

तुम संग महफ़िल सजानी है फिर

फिर फ़ना हो जाने के लिए

ये आँखों की नमी कहीं खो गयी है

धड़कने कुछ धड़कन भूल गयी है

आओ फिर से तड़पने के लिए

एक बार फिर मिलना है तुमसे

बिछड़ जाने के लिए

ये झूठी शान शौकत फिर भरमाने लगी है

चमकीली सी दुनिया रास आने लगी है

आओ सारे भ्रम तोड़ जाने के लिए

एक बार फिर आओ तड़पाने के लिए

आओ फिर से छोड़ जाने के लिए

एक बार फिर मरना है जी जाने के लिए

तुमसे एक बार फिर मिलना है

बिछड़ जाने के लिए


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from Pooja Raghavnsh

Similar hindi poem from Romance