STORYMIRROR

Neeraj pal

Inspirational

4  

Neeraj pal

Inspirational

तुम्हारी इस मेहरबानी को

तुम्हारी इस मेहरबानी को

1 min
546

तुमसे जो भी मांगा उसे हद से भी ज्यादा दे देते हो।

हिम्मत न जुटा पाया कोई तो उसको भी दिला देते हो।।


समझ न सका कोई अब तक तुम्हारी इस मेहरबानी को।

जो थे भटके अपनी राह से उसको मंजिल दिखा देते हो।।


तुमसे जो हुआ मुखातिब और लौ लगी कुछ पाने की।

मिलती रूहानी दौलत जिसे बेगराज लुटा देते हो।।


चतुर्भुज रूप है तुम्हारा सबके हृदय में हो रमते।

मल विकारों से भरे दिल को निर्मल बना देते हो।।


दीनबंधु हो सबके कोमल हृदय है तुम्हारा।

करुणा सागर है तुम मेें रंक को राजा बना देते हो।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational