STORYMIRROR

पूजा भारद्वाज "सुमन"

Romance

4  

पूजा भारद्वाज "सुमन"

Romance

तुम से जब मुलाकात हुई

तुम से जब मुलाकात हुई

1 min
282

तुम से जब मुलाकात हुई

बीते कल की बात हुई

देख कर वो छुपना मेरा

छुप कर फिर निकलना मेरा

धीमी सी शुरुआत हुई

तुमसे जब मुलाकात हुई ।।


तेरे संग यूं चलना मेरा 

हाथ पकड़ संभालना तेरा

सूरज की वो शाम ढली

तारों भरी फिर रात हुई

तुम से जब मुलाकात हुई ।।


मेरा कुछ कहना हुआ

तुम से कुछ सुनना हुआ 

 मीठी सी तकरार हुई 

बीते कल की बातें हुई

तुम से जब मुलाकात हुई 


 बिन बोले समझना तेरा

आंखों से जब बात हुई

रूठने पर मनाना तेरा

प्यार भरी सौगात हुई

तुम से जब मुलाकात हुई

बीते कल की बात हुई 


तेरे साथ बिताई वो रातें

प्रेम की फिर बरसात हुई 

तुम से जब मुलाकात हुई

बीते कल की बात हुई ।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance