STORYMIRROR

L.n. Kosti

Romance

4  

L.n. Kosti

Romance

कोरोना वायरस

कोरोना वायरस

1 min
24K


मिटाने पर तुला है देखिये संसार ......कोरोना

कि आया है बहुत ही तेज करके धार कोरोना


अगर महफ़ूज रहना चाहते घर में ...रहें अपने 

लपक लेगा हमें फौरन कि छोड़ा द्वार कोरोना


रखें मुँह ढाँक कर अपना गनीमत चाहते हो गर

नहीं फिर कर सकेगा भूल के दीदार ....कोरोना


जरूरत ही नहीं हमको दिखाने की उसे शेखी 

चटा देगा हमे ही धूल बिन औजार... कोरोना


दवा इसकी नहीं अब तक बनी है इस जमाने में 

यही लगता हमें है मौत का अवतार.... कोरोना


बिना सोचे कहीं पर भी लगाते भीड़ हम हैं गर 

हिला रख दे नहीं अपनी दरो-दीवार.. कोरोना


मुनासिब फिर यही होगा बचाना जान है गर तो

रखें दूरी बनाकर बीच जाए हार .........कोरोना।




विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance