STORYMIRROR

मिली साहा

Inspirational

4  

मिली साहा

Inspirational

तुम प्रयास तो करो

तुम प्रयास तो करो

1 min
473

जिंदगी खूबसूरत होगी तुम्हारी 

खुशियों की तलाश तो करो

हर ख्वाब तुम्हारा होगा पूरा 

तुम प्रयास तो करो।।


हताश न करो अपने मन को 

निश्चित मिलेगी मंजिल तुम्हें

निराशा के अंधेरे को मिटाकर 

मन में उम्मीद का प्रकाश तो करो।।


मुश्किलों से ना घबराओ 

तूफानों से तुम लड़ जाओ

तुम्हारी हिम्मत ही राह दिखाएगी 

तुम सफ़र का आगाज़ तो करो।।


पथरीली राहों में संभालो 

अपने लड़खड़ाते कदमों को

फिर कदम भी देंगे साथ तुम्हारा 

तुम खुद पर विश्वास तो करो।।


विचलित न होना तुम 

अगर कांटे चुभ जाए पांवों में

कोशिश रंग लाएगी 

कांटों को निकालकर 

चलने का प्रयास तो करो।।


याद रखना भर जाएगा 

हर जख्म तुम्हारा वक्त के साथ

ये जख्म बयां करेंगे 

तुम्हारी सफलता की कहानी 

तुम संघर्ष करो।।


सफलता चूमेगी कदम तुम्हारे 

आसमान होगा मुट्ठी में,

महताब सी होगी चमक तुम्हारी 

कोशिशों की राह में

तुम उजास तो करो।।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational