STORYMIRROR

Harsha Shende

Romance

3  

Harsha Shende

Romance

तुझे हार गया...

तुझे हार गया...

1 min
63

कुसूरवार हूँ तेरा 

जो बिना समझे तुझे हार गया 

खो गया इस कदर कि खुद को यूँ वार दिया 

ना सोचा क्या होगा हशर

बिना समझे तुझे हार गया... 


गहराई थी आंखों में जो देखते ही डूब गया 

ना आसरा मिला तिनके का ना सहारा 

कोशिश तो बहुत की मगर 

बिना समझे तुझे हार गया...


खो गया यू बातों में ऐसे 

उलझ गया जंजीरों में जैसे 

लगा लिया चाहे जितना जोर 

उतनी ही कस्ती गई डोर 

चाहने पे ना रहा बस मेरा 

ऐसा हुआ कुछ असर 

जो बिना समझे तुझे हार गया... 


हो गई फिर आंखें चार 

लो गया मैं तुझे हार 

समझ ना पाया था वो एक मायाजाल 

जिसमें गया था मैं तुझे हार...


ना होता दर्द का एहसास 

जब तक ना आजमालो खुद पर 

जो एक बार आजमा ले

ना पड़ती उसको बयान करने की जरूरत 

बस चेहरे से होती जाहीर उसकी हकीकत...

 

समझाना चाहा खुद को कई बार 

ना कर खुद को यूँ बेहाल 

टूट कर बिखर ना ही था 

सो गया था बिना समझे तुझे हार...


आजमाइश से मिली सीख है 

ना करुंगा वो ही गलती बार बार 

ना हारूंगा फिर से तुझे यार

जख्म भरने में लगते सालों साल 

फिर भी तुझसे है दरख्वास्त 

ए 'दिल' कर दे मुझे माफ 

बिना समझे ना हारुंगा तुझे इस बार !!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance